7 दिसंबर 2019 - 17:06
क़तर में फिर शुरू हुई तालेबान के साथ अमरीका की वार्ता

संचार माध्यमों ने क़तर में तालेबान और अमरीका के बीच पुनः वार्ता आरंभ होने की सूचना दी है।

फ़्रांस प्रेस के अनुसार एक अमरीकी स्रोत ने अपना नाम छिपाने की शर्त पर बताया है कि अमरीका ने शनिवार से क़तर में तालेबान के साथ वार्ता पुनः आरंभ कर दी है।  तालेबान के साथ वार्ता में अमरीकी प्रतिनिधिमण्डल का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं ज़लमेई ख़लीलज़ाद।  तालेबान के साथ वार्ता के लाभहीन 9 चरण पूरे होने के बाद अब अमरीकी अधिकारी अब इस अर्थहीन वार्ता को पुनः आरंभ करने के प्रयास कर रहे हैं।  इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने मध्य सितंबर में तालेबान के साथ अमरीकी वार्ता को रुकवा दिया था।